फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   there could be jam because of chrismas so not to come on church routes today

क्रिसमसः लग सकता है जाम, आज चर्च वाले मार्गों पर न आने की सलाह

Wed, 25 Dec 2019 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Dec 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
there could be jam because of chrismas so not to come on church routes today
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस के चलते बुधवार को कई मार्गों पर जाम लग सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इनसे बचने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो ट्रैफिक को परिवर्तित किया जा सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त के अनुसार, गोल डाकखाना स्थित पवित्र हृदय कैथेड्रल, संसद मार्ग स्थित फ्री चर्च और चर्च रोड स्थित द कैथेड्रल चर्च ऑफ मोचन आदि में भारी संख्या में श्रृद्धालु प्रार्थना करने आ सकते हैं। 
विज्ञापन


इस कारण गोल डाकखाना, अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, संसद मार्ग, पटेल चौक और चर्च रोड पर वाहनों की संख्या ज्यादा हो सकती है। 

जरूरत पड़ने पर गोल डाकखाना गोलचक्कर, गोल डाकखाना की ओर जाने वाले भाई वीर सिंह मार्ग-पटेल चौक, अशोक रोड और कनॉट प्लेस के बाहरी सर्किल आदि जगहों से ट्रैफिक परिवर्तित किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए मार्ग खुले रहेंगे। हालांकि लोग समय लेकर घर से निकलें। चर्चों में आने वाले लोग पंडित पंत मार्ग पर दोनों कैरिज्वे पर एक लेन में, जयसिंह रोड, चर्च रोड आदि में वाहन पार्क कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed