फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "There are potentially fatal Parish Vijender Gupta Clinic, patients being misleading

केजरीवाल के ड्रीम प्रोजक्ट की खुली पोल, शिकार बनी महिला और परिवार ने किया खुलासा

Thu, 07 Jul 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
"There are potentially fatal Parish Vijender Gupta Clinic, patients being misleading
मोहल्ला क्लिनिक

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। सरकार ने जनता को गुमराह करने और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए, लेकिन अधिकांश मोहल्ला क्लीनिक में गैर जिम्मेदार, अनुभवहीन चिकित्सक और सब स्टैंडर्ड पैथलैब हैं।

विज्ञापन


विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक की कलई खोली। उन्होंने रोहिणी सेक्टर-16 एफ ब्लॉक स्थित मोहल्ला क्लीनिक की शिकार एक महिला और उसके परिवार के मामले का खुलासा किया। 
विज्ञापन


उनके साथ भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा और जगदीश प्रधान, पीड़ित महिला का पति भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला मौसम कुमारी गत चार अप्रैल से लगातार मोहल्ला क्लीनिक में इलाज के लिए जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कराकर दर-दर भटक रहे मरीज'

"There are potentially fatal Parish Vijender Gupta Clinic, patients being misleading
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया

इस दौरान उनके खून की जांच कराई, जिसमें महिला को थैलीसीमिया पीड़ित दिखाया गया था। इसी बीच उनके खून की जांच एक निजी लैब में कराई, जहां उनको कोई बीमारी नहीं दिखाई गई। 

इसके चलते मौसम कुमारी के पति ने स्वास्थ्य मंत्री को पूरे मामले की दो बार शिकायत की। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मिलने की भी कोशिश की, लेकिन न तो उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई हुई न ही स्वास्थ्य मंत्री या कोई अन्य अधिकारी उसकी शिकायत सुनने के लिए मिला।

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मौसम कुमारी का मामला अकेला नहीं है। मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कराकर अपना जीवन बर्बाद करने वाले अनेक मरीज दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। ये क्लीनिक मरीजों के मददगार न बनकर उनके लिए खतरे की घंटी बन गए हैं।

आप ने लगाया विपक्ष पर बदनाम करने का आरोप

"There are potentially fatal Parish Vijender Gupta Clinic, patients being misleading
विजेंद्र गुप्ता

दिल्ली सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक पर दिल्ली भाजपा की तरफ से लगाये गये आरोपों को साजिश करार दिया है। देर शाम सरकार ने एक बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं। 

विपक्ष इन्हें साजिशन बदनाम कर रहा है। सरकार का कहना है कि निजी लैब में कराई गई जांच गोल्ड स्टर्ड की नहीं थी। आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक में हुई हिमोग्लोबिन की जांच डी-10 स्तर की है। 

रिपोर्ट में थैलीसिमिया होने की संभावना जताई है। हालांकि, सरकार ने कहा कि जो भी शिकायत आई है उसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed