फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There are more vehicles in neighbouring states that have outlived their lives than Delhi

Pollution Woes : दिल्ली से अधिक पड़ोसी राज्यों में हैं उम्र पूरी कर चुके वाहन, रेखा सरकार ने लिखा पत्र

Mon, 10 Mar 2025 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Mar 2025 01:56 AM IST
सार

पड़ोसी राज्यों में उम्र पूरी कर चुके वाहनों की संख्या अधिक है। ऐसे में इन पर कार्रवाई करने के लिए दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्यों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
There are more vehicles in neighbouring states that have outlived their lives than Delhi
demo - फोटो : Freepik

विस्तार

परिवहन विभाग की ओर से प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज की जाएगी। राजधानी में 60 लाख से अधिक उम्र पूरी कर चुके वाहनों का पंजीकरण रद्द किया गया है। इनमें से अधिकतर वाहन को स्क्रैप किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा समय में दिल्ली की सड़कों पर कुछ ही ऐसे वाहन बचे हैं जिनकी उम्र पूरी हो गई है, लेकिन पड़ोसी राज्यों में उम्र पूरी कर चुके वाहनों की संख्या अधिक है। ऐसे में इन पर कार्रवाई करने के लिए दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्यों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सितंबर 2024 तक हरियाणा में 27,50,152 वाहन उम्र पूरी कर चुके थे। इनमें से 2023 में 220 व 2024 में 2,496 वाहन जब्त किए गए थे। इसी तरह यूपी में 12,38,788 वाहन हैं, जिनमें से 2023 और 2024 में क्रमशः 3,058 व 631 जब्त किए गए। राजस्थान में 6,06,926 वाहनों में से 2023 में 389 और 2024 में 574 जब्त किए गए। सरकार ने पड़ोसी राज्यों से कहा है कि वे उम्र पूरी कर चुके वाहनों कार्रवाई के लिए अभियान चलाएं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ राजधानी में उम्र पूरी कर चुके वाहनों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं देने को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है। 400 से ज्यादा पंपों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं। अभी सॉफ्टवेयर के साथ एकीकरण और परीक्षण का काम चल रहा है। इन कैमरों के जरिये वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र के बिना चलने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed