फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There are chances of light rain or drizzle in Delhi-NCR on Tuesday

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में खिली धूप से साफ हुआ मौसम, आज बारिश के आसार

Tue, 13 Feb 2024 12:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Feb 2024 12:05 AM IST
सार

सोमवार को सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाया। दोपहर बाद धूप खिली। साथ ही 10 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चली। मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन
There are chances of light rain or drizzle in Delhi-NCR on Tuesday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Ashram

विस्तार

हवाओं की दिशाओं में आए बदलाव व खिली धूप से दिल्ली-एनसीआर का मौसम गर्म हो रहा है। सोमवार को दिल्ली में पश्चिम दक्षिण पश्चिम, दक्षिण पूर्व व पूर्व दक्षिण पूर्व दिशाओं से हवाएं चली। वहीं मौसमी बदलाव से मंगलवार को हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 20 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


सोमवार को सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाया। दोपहर बाद धूप खिली। साथ ही 10 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चली। मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश का दौर बुधवार को जारी रह सकता है। मौसम साफ रहने के कारण दिन के समय तापमान कुछ गर्म होगा। अनुमान है कि अधिकतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed