फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Then one week turned Mohan Nagar intersection diversion.

फिर एक सप्ताह टला मोहननगर चौराहे का डायवर्जन

Fri, 20 Nov 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 20 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Then one week turned Mohan Nagar intersection diversion.
मोहननगर चौराहे पर रूट डायवर्जन फिलहाल एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। बृहस्पतिवार को डीएमआरसी, जीडीए और ट्रैफिक पुलिस अफसरों के बीच हुई बैठक में आगामी सहागलों के मद्देनजर लगने वाले जाम के कारण यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में डीएमआरसी अफसरों ने चौराहे पर पिलर निर्माण का काम 28 नवंबर से शुरू करने की बात कही। इसके मद्देनजर अब ट्रैफिक पुलिस 25 नवंबर तक चौराहे का सर्कुलेशन प्लान तैयार करेगी।
विज्ञापन


26 नवंबर को प्लान के अनुसार प्रायोगिक रूप से चौराहे पर ट्रैफिक गुजारा जाएगा। कुछ कमी होने पर 27 नवंबर तक इसमें सुधार कर लिया जाएगा।

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो ट्रैक के लिए डीएमआरसी को मोहननगर चौराहे के बीचोबीच दो पिलर बनाने हैं। पिलर निर्माण के लिए डीएमआरसी चौराहे को दिलशाद गार्डन-गाजियाबाद वाली लेन में बंद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली और छठ पूजा पर बढ़े ट्रैफिक के मद्देनजर जीडीए ने डीएमआरसी को 15 नवंबर के बाद काम शुरू करने की बात कही थी। जीडीए ने बुधवार को काम शुरू करने के लिए डीएमआरसी को पत्र भेजा था।


काम शुरू करने से पहले चौराहे के ट्रैफिक प्लान पर मंथन के लिए बृहस्पतिवार को अफसरों ने बैठक की। बैठक में शामिल टीआई अनिल कुमार ने बताया कि अभी शहर में शादियां हैं, जाम न लगे इसकी तैयारी की जा रही है।

यह ट्रैफिक करन गेट चौकी से होकर निकलेगा। हालांकि एसपी ट्रैफिक ही डायवर्जन प्लान पर अंतिम निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed