{"_id":"c38c1f640a187d8ffabefb53a54d46d9","slug":"then-divided-the-city-in-the-rain-failed-pipeline-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में फेल पाइपलाइन ने फिर बांटा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में फेल पाइपलाइन ने फिर बांटा शहर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 07 Jul 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद सोमवार को हुई झमाझम बारिश से शहर में जबरदस्त जलभराव हो गया। गोशाला अंडरपास में जलभराव की वजह से शहर फिर दो हिस्सों में बंट गया। लाइनपार क्षेत्र से मुख्य शहर में वाहनों का आवागमन बंद हो गया।
नवयुग मार्केट समेत शहर की अन्य कालोनियों में भी जलभराव की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोमवार सुबह हुई बारिश की वजह से सप्ताह के पहले ही दिन नौकरीपेशा लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा और ड्यूटी पर भी समय से नहीं पहुंच सके।
करीब ढाई घंटे हुई बारिश ने गर्मी से तो लोगों को राहत दी, लेकिन मुसीबत बढ़ा दी। बारिश में शहर के छोटे-बड़े नाले उफान मारने लगे।
नालों का पानी सड़कों पर भर गया। गोशाला अंडरपास की जल निकासी के लिए डाली गई पाइप लाइन जाम होने से यहां करीब 3 फीट पानी जमा हो गया।
वाहन चालकों ने यहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन कार के इंजन में पानी जाने से बीच में ही फंस गए। लाइनपार से जीटी रोड पर आने के लिए लोगों को एनएच-24 का चक्कर लगाना पड़ा।
दुपहिया वाहन चालक सादिक की पुलिया से होकर निकलने लगे तो यहां भी जाम लग गया। हाईवे और जीटी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ जाने से यहां सोमवार को जाम लग गया।
विज्ञापन
जवानों के टेंट में घुसा पानी
बरसात से जल प्रलय के जांबाज एनडीआरएफ के जवानों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। सोमवार को हुई बरसात से कई जवानों के टेंट में पानी घुस गया तो कई में पानी टपकने लगा।
इससे जवानों को सामान के साथ दूसरे टेंट में शिफ्ट होना पड़ा। 2011 से जवान सर्दी, गर्मी वर्षा में टेंट में ही रह रहे हैं। बटालियन में आवास, दफ्तर और ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए बजट भी पास हो चुका है, लेकिन अभी तक काम नहीं शुरू हुआ है।
एनडीआरएफ के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि बजट पास हो चुका है। प्राइवेट कंपनी को मकान कंस्ट्रक्शन के लिए टेंडर दिया गया है। अभी ले आउट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
कई प्राइमरी स्कूलों में भी भर गया पानी
छुट्टी के बाद सोमवार को हुई बारिश से प्राथमिक विद्यालयों का बुरा हाल हो गया। प्राइमरी स्कूलों का यह हाल था कि उसके प्रांगण में तो पानी भरा ही क्लास रूम में जमकर पानी टपका।
सबसे बुरा हाल रमते राम रोड प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सराय नजर अली और सराय पुस्ता प्राथमिक विद्यालय के साथ ही गांधीनगर प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पानी भर गया।
गांधी नगर उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुरेश कुमारी ने बताया कि जब बच्चे आए तब मौसम ठीक था। बाद में बारिश में जब क्लासरूम की छत टपकने लगी तो बच्चों को पढ़ाने की बजाय बचाने में ही लगे रहे।
लोनी के प्राथमिक विद्यालय जावली के क्लासरूम में इतना पानी भरा कि स्कूल बंद करना पड़ा।
यहां भी हुआ जलभराव
नेहरू नगर सेकेंड और थर्ड, मालीवाड़ा, जस्सीपुरा, कैला भट्टा, संजय नगर, पटेल नगर, नंदग्राम, बालूपुरा, रमतेराम रोड, शास्त्री नगर, विवेकानंद नगर, अशोक नगर, कुरैशी मार्केट।