{"_id":"6aca47913300989ae8058543","slug":"their-own-homes-became-alien-people-wandered-the-streets-for-hours-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158613-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अपना घर हो गया बेगाना, घंटों सड़कों पर भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अपना घर हो गया बेगाना, घंटों सड़कों पर भटके लोग
विज्ञापन
- मंत्रालयों के आईकार्ड औऱ आवास प्रमाण पत्र दिखाने के बावजूद घंटों बैरीकेड के बीच भटकते रहे लोग
नई दिल्ली। प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने लुटियंस दिल्ली को किलेनुमा बना दिया। भारी बैरिकेडिंग, मल्टी-लेयर सुरक्षा और सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों के कारण इस इलाके में रहने वाले और मंत्रालयों में काम करने वाले सैकड़ों लोगों को अपने ही घर पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कुछ निवासियों ने बताया कि वे सुबह ऑफिस या बाहर गए थे और शाम को वापस लौटने पर रास्ते बंद मिला। पुलिस ने उन्हें दूर के मेट्रो स्टेशन या अन्य जगहों पर जाने की सलाह दी। लुटियंस दिल्ली के कई बंगलों और सरकारी आवासों में रहने वाले लोगों ने अपनी परेशानी जाहिर की। एक निवासी ने कहा, सुरक्षा जरूरी है, लेकिन अपना घर दूर हो जाना दुखद है। आईकार्ड दिखाने के बावजूद अनुमति नहीं मिली।
कई लोगों ने मंत्रालयों के आधिकारिक आईकार्ड दिखाकर घर जाने की अनुमति मांगी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। केंद्रीय मंत्रालय में काम करने वाले अधिकारी ने बताया, मैंने अपना आईकार्ड और आवास प्रमाण पत्र दोनों दिखाए। घर मुश्किल से 300 मीटर दूर है, लेकिन पुलिस ने कह दिया कि आज कोई अंदर नहीं जा सकता। सुरक्षा व्यवस्था है। कई लोग घंटों तक बैरिकेड के बाहर खड़े रहे या वैकल्पिक रास्ते तलाशते हुए भटकते रहे।