{"_id":"683d4d8887669aed0f067999","slug":"theft-worth-crores-from-delhi-police-special-cell-office-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दफ्तर में करोड़ों की चोरी, हेड कांस्टेबल गिरफ्तार; ऐसे हुआ मामले का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दफ्तर में करोड़ों की चोरी, हेड कांस्टेबल गिरफ्तार; ऐसे हुआ मामले का खुलासा
Mon, 02 Jun 2025 12:37 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:37 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दफ्तर में करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। जिसका आरोप दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल खुर्शीद पर लगा है। स्पेशल सेल एंटी टेरर स्क्वॉड (ATS) के रूप में काम करती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दफ्तर में करोड़ों की चोरी हुई है। लोधी रोड स्थित दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के ऑफिस में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एंटी टेरर स्क्वॉड (ATS) के रूप में काम करती है, जो देशभर में गैंगस्टरों और आतंकवादियों से जुड़े मामलों की जांच करती है।
विज्ञापन
चोरी सेल कार्यालय के गोदाम में हुई है। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल खुर्शीद पर चोरी का आरोप है। पुलिस ने 50 लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया है। आरोपी हेड कांस्टेबल खुर्शीद को पहले स्पेशल सेल के गोदाम में तैनात किया गया था, बाद में उसकी पोस्टिंग ईस्ट दिल्ली जिले में कर दी गई थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, आरोपी गोदाम पहुंचा और वहां तैनात स्टाफ ने यह सोचकर उसे जाने दिया कि चूंकि वह पहले वहीं तैनात था, वह किसी आधिकारिक काम से आया होगा। लेकिन हेड कांस्टेबल खुर्शीद ने वहीं तैनात पुलिसकर्मियों के सामने ही चोरी को अंजाम दे दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या आरोपी इससे पहले भी ऐसी चोरियों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि यह सिपाही स्पेशल सेल में ही तैनात था और 25 को इसे दिल्ली पुलिस के पूर्व जिले के लिए रवाना किया गया था। इसने स्पेशल सेल के मालखाने में 30 और 31 मई की रात चोरी की है।
उन्होंने बताया कि यह मालखाने से करीबन 60 लाख रुपये और इतने की ज्वेलरी चुरा कर ले गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को वारदात के खुलासा होने के 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि वह मालखाने में ही तैनात था और माल खाना इंचार्ज के साथ काम देखता था। उसकी उपस्थिति में मालखाने के काम को यही संभालता था। चोरी की हुई ज्वेलरी और नकदी मलखान में ही रखी हुई थी।
ये भी पढ़ें: घर वापसी में करेंगे मदद: मद्रासी कैंप में बेघर हुए लोगों के लिए तमिलनाडु सरकार का एलान, लोग कर रहे ये मांग
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन