फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jewellery worth ₹2.5 crore stolen from a teacher's house in Dwarka district

दिल्ली: जीवनभर की जमा-पूंजी ले उड़े चोर, शिक्षिका के घर से 2.5 करोड़ के आभूषणों किया हाथ साफ

Wed, 14 Oct 2026 07:48 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 14 Oct 2026 07:48 AM IST
सार

शिक्षिका ने बताया कि चोरी हुए आभूषण उनकी जीवनभर की जमा-पूंजी थे। डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत पर चोरी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Jewellery worth ₹2.5 crore stolen from a teacher's house in Dwarka district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

द्वारका जिले के पीएम श्री विद्यालय के कैंपस में स्थित शिक्षिका के घर से चोरों ने करीब 2.5 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण चोरी कर लिए। इसमें करीब 160 तोला सोने के आभूषण, 8 किलो चांदी और 85 हजार रुपये की नकदी शामिल हैं। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ममता यादव के मुताबिक, 9 अक्तूबर को करीब 9:30 बजे वह अपनी बहन के घर फरीदाबाद गई थीं। 
विज्ञापन


11 अक्तूबर को पड़ोसी ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही ममता अपनी बहन के साथ तुरंत घर के लिए रवाना हुईं। करीब एक बजे घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी से आभूषण गायब थे। घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका ने बताया कि चोरी हुए आभूषण उनकी जीवनभर की जमा-पूंजी थे। चोरी हुए आभूषणों में से करीब 90 फीसदी के दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं। इनसे आभूषणों की पहचान और कीमत का आकलन करने में मदद मिलेगी।  आभूषणों में बहू और बेटों को उपहार में मिले आभूषण भी शामिल हैं।


डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत पर चोरी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शिकायत में चोरी हुई संपत्ति की मात्रा काफी अधिक बताई गई है, जिसकी पुलिस की ओर से जांच और सत्यापन किया जा रहा है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed