फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft in wedding ceremony

शादी समारोह से दुल्हन की 12 लाख की ज्वैलरी चोरी

Sat, 21 Feb 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Feb 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
Theft in wedding ceremony

दिल्ली के दक्षिण जिले के फतेहपुरबेरी इलाके में शादी समारोह में से ज्वेलरी व नकदी से भरा बैग उड़ा लिया गया। बैग में करीब 12 लाख की ज्वेलरी और नकदी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इसमें एक व्यक्ति बैग को लेकर भागते हुए दिखाई दे रहा है। मगर आरोपी का चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस ने शादी में आए सभी मेहमानों को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाने जैसी स्थिति में रखा, मगर एक बैग का कुछ भी पता नहीं लगा। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस चोरी का मामला दर्जकर तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन

 
विकासपुरी में रहने वाली वीना दास के बेटे नितिन की 18 फरवरी को अर्जुनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास स्थित क्लेयरमोंट होटल एंड कंवेंशन में शादी हुई थी। 18 फरवरी की रात करीब 12:15 बजे वीनादास स्टेज पर फोटो खिंचवा रही थी। उसने अपना हैंडबैग स्टेज के पास रखी टेबल पर रख दिया था। थोड़ी देर बाद उसने देखा कि टेबल पर बैग नहीं है। वीना दास ने शिकायत में कहा है कि बैग में करीब 12 लाख की ज्वेलरी और नकदी थी।  पीड़ित परिवार का आरोप है कि होटल के स्टाफ ने आरोपी को पकड़ने में सहयोग नहीं किया। होटल के कई सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed