{"_id":"59173db84f1c1b231f854b31","slug":"theft-in-sector-50-gurugram-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो फ्लैटों का ताला तोड़ पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो फ्लैटों का ताला तोड़ पांच लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 13 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के सेक्टर-50 थानांतर्गत साउथ सिटी दो के क्यू ब्लॉक में शनिवार दोपहर चोर दो फ्लैटों का ताला तोड़कर नकदी, ज्वेलरी, लैपटॉप समेत पांच लाख से अधिक का सामान ले उड़े। वारदात के वक्त दोनों घरों के लोग किसी काम से बाहर गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शहर की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अदिति परासर ने बताया कि शनिवार सुबह वह ड्यूटी पर गई थी। शाम करीब चार बजे जब वह लौटी तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ था। चोर फ्लैट से करीब दो लाख के गहने और पचास हजार से अधिक की नकदी ले गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान ऊपर के फ्लोर पर रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशाल ने बताया कि चोरों ने उनके फ्लैट का भी ताला तोड़ दिया। घर में रखे चार लैपटॉप, आईपैड और मोबाइल फोन गायब मिला। अदिति ने पुलिस को फोन पर सूचना दी, लेकिन शाम सात बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। हालांकि थाना प्रभारी ने बताया कि पीसीआर को मौके पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन