{"_id":"d6727d1508f2b8a05a10ed0990d473aa","slug":"theft-in-police-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये पुलिसवाले चोरी क्यों कर रहे हैं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये पुलिसवाले चोरी क्यों कर रहे हैं?
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 13 Jan 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर में लुटेरों का एक अजीब गिरोह घूम रहा है। ये बदमाश खुद को पुलिसवाला बताते हैं। रविवार को हद तब हो गई जब ये लुटेरे पुलिस के यूनिफॉर्म में जनता से पैसे ऐठने लगे। यहीं नहीं एक ठेकेदार से करीब सवा दो लाख लूट लिए।
विज्ञापन
कनावनी इलाके में पुलिस वाला बनकर दो बदमाशों ने ठेकेदार से सवा दो लाख रुपए लूट लिए। शिकायत करने पहुंचे ठेकेदार को पुलिस ने सीमा विवाद में उलझाए रखा।
अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद रविवार को मामला दर्ज किया गया। गाजियाबाद निवासी मूल कुमार शर्मा नोएडा प्राधिकरण में ठेकेदार हैं। शुक्रवार को वह अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
कनावनी चौकी से सौ मीटर दूर पुलिस की वर्दी में आए दो लोगों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और सवा दो लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।
लूट की सूचना पाकर सीओ सेकेंड व थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गाजियाबाद और नोएडा के सीमा विवाद में मामला उलझ गया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन