नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर से शांति पुरस्कार ले गए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले कैलाश सत्यार्थी के घर सोमवार रात चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार बदमाश ताला तोड़कर बीती रात उनके घर में घुसे और नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका चुरा ले गए।
हालांकि सत्यार्थी के कार्यालय से यह वर्जन आया है कि उनके नोबेल पुरस्कार का सर्टिफिकेट चोरी हुआ है क्योंकि सत्यार्थी ने अपना नोबेल पुरस्कार राष्ट्र को समर्पित कर दिया था और वो राष्ट्रपति भवन में है।
Nobel certificate stolen; Since K Satyarthi dedicated his award to nation his medal is in Rashtrapati Bhavan: Kailash Satyarthi office
— ANI (@ANI_news) February 7, 2017
बता दें कि कैलाश सत्यार्थी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने लैटिन अमेरिका के बोगोटा गए हैं। ऐसे में उनके घर खाली था और चोरों ने इसी का फायदा उठाते हुए गहने और कई महंगे सामान भी चुरा लिए।
हालांकि चोरी की ये वारदात मंगलवार सुबह प्रकाश में आई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने अहम सबूत जुटा लिए हैं।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई
कैलाश सत्यार्थी दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अलकनंदा अपार्टमेंट में रहते हैं। यह दिल्ली के सबसे पॉश इलाके जीके पार्ट-2 में आता है। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब एनजीओ के कर्मचारी उनके घर पहुंचे तो ताला टूटा मिला और सामान गायब था।
दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट ने सबूत जुटाए हैं। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है।
बता दें कि कैलाश सत्यार्थी 'बचपन बचाओ आंदोलन' नामत एनजीओ चलाते हैं। उन्हें 2014 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। इसी साल पाकिस्तान की मलाला युसुफ़ज़ई को भी साझा अवॉर्ड दिया गया।