{"_id":"6a153a64c2403cb59b0d47c9","slug":"theft-at-female-scientist-s-home-in-drdo-residential-complex-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: DRDO रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में लाखों की चोरी, महिला वैज्ञानिक के घर से जेवर समेत अन्य कीमती सामान साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: DRDO रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में लाखों की चोरी, महिला वैज्ञानिक के घर से जेवर समेत अन्य कीमती सामान साफ
Tue, 26 May 2026 11:45 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 26 May 2026 11:45 AM IST
सार
डीआरडीओ वैज्ञानिक अपने परिवार से मिलने के लिए 15 मई को चंडीगढ़ गई थीं। जब वह 23 मई को वापस लौटीं, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का सामान अस्त-व्यस्त है और लाखों रुपये के गहने, चांदी के बर्तन, घड़ियां और अन्य कीमती वस्तुएं गायब हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र में स्थित डीआरडीओ के अत्यधिक सुरक्षित माने जाने वाले रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में चोरों ने लाखों रुपये के गहने, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना डीआरडीओ की एक महिला वैज्ञानिक के घर में हुई, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, डीआरडीओ वैज्ञानिक अपने परिवार से मिलने के लिए 15 मई को चंडीगढ़ गई थीं। जब वह 23 मई को वापस लौटीं, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का सामान अस्त-व्यस्त है और लाखों रुपये के गहने, चांदी के बर्तन, घड़ियां और अन्य कीमती वस्तुएं गायब हैं।
विज्ञापन
बता दें कि यह दिल्ली का बेहद सुरक्षित रेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स माना जाता है। ऐसे में, इस तरह की चोरी की घटना ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी (सीसीटीवी) फुटेज भी खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन