{"_id":"6a6498e9c31acf335a0b9e56","slug":"theft-at-a-house-in-ghaziabad-s-shankar-vihar-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर चोरी: गाजियाबाद में रात में चोरों ने बोला धावा, 50 हजार कैश और फोन लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर चोरी: गाजियाबाद में रात में चोरों ने बोला धावा, 50 हजार कैश और फोन लेकर हुए फरार
Sat, 25 Jul 2026 04:38 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 25 Jul 2026 04:38 PM IST
सार
गाजियाबाद के लाल कुआं में चोरी की एक घटना सामने आई है। जहां अज्ञात चोरों ने एक मकान से नकदी और मोबाइल फोन चुरा लिया। पीड़ित ने पुलिस में लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वेव सिटी थाना क्षेत्रांर्तगत लाल कुआं स्थित शंकर विहार कालोनी में चोरी की एक वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने एक मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित सुंदर सैनी पुत्र हरस्वरूप सैनी, जो मूल रूप से बुलन्दशहर के कस्बा खानपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में शंकर विहार कालोनी लाल कुआं में रह रहे हैं, ने घटना के सम्बंध में वेव सिटी पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार, 17 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर 50 हजार रुपये और वीवो का मोबाइल फोन चुरा लिया। पीड़ित सुंदर सैनी ने वेव सिटी पुलिस से गुहार लगाई है कि अज्ञात चोरों का जल्द से जल्द पता लगाकर उनके चोरी हुए पैसे और मोबाइल फोन को बरामद किया जाए।
विज्ञापन
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन