{"_id":"478b679ed69ba48ae3acbc8d934a5c03","slug":"theft-after-roof-cut-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः छत काटकर की गई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः छत काटकर की गई चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Oct 2014 06:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के ज्योति नगर में चोरों ने दुकान की टिन शेड छत काटकर नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का मामला दर्ज पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ज्योति नगर के डी-ब्लॉक निवासी आकाश अग्रवाल (26) की मार्बल मार्केट वेस्ट ज्योति नगर में टाइल्स और सेनेटरी की दुकान है। शनिवार सुबह आकाश दुकान पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि चोरों ने दुकान से 12,000 रुपये, दो मोबाइल और करीब 60 हजार रुपये कीमत का सामान उड़ा लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन