फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft accused gets bail

Delhi NCR News: चोरी के आरोपी को मिली जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट ने चोरी के आरोपी को जमानत दे दी है। अदालत ने कहा कि पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तारी मेमो में गलत जगह का उल्लेख किया था, जिससे न केवल अभियोजन पक्ष का मामला कमजोर हो गया बल्कि आरोपी के सांविधानिक अधिकारों का भी हनन हुआ। मोहम्मद चांद की जमानत याचिका पर न्यायिक मजिस्ट्रेट पी. भार्गव राव ने यह फैसला सुनाया है। कृष्णा नगर थाने में दर्ज घर में चोरी के मामले में चांद पिछले करीब चार महीने से जेल में बंद था। अदालत ने आदेश में जांच अधिकारी (आईओ) की प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए कहा कि गिरफ्तारी मेमो में गिरफ्तारी का स्थान गलत दर्शाया गया। यह अभियोजन की विश्वसनीयता को कमजोर कर देती है। साथ ही कहा कि आरोपी से कोई बरामदगी नहीं हुई इसलिए उसे 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानती बॉन्ड पर जमानत दी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed