फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The young man stabbed in the stomach and not lifting garbage Suaan.

कूड़ा न उठाने पर युवक के पेट में घोंपा सुआं

Mon, 15 Jun 2015 12:28 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 15 Jun 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
The young man stabbed in the stomach and not lifting garbage Suaan.
कूड़ा उठाने को लेकर कहासुनी के बाद अटौर गांव के आशु पर हमला किया गया। आरोप है कि शनिवार को गांव के ही लालू और अरुण ने आशु के पेट में बर्फ तोड़ने वाला सुआं घोंप दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल केपरिजनों ने रविवार को सिहानी गेट कोतवाली में हंगामा किया। बाद में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


रिपोर्ट नितिन निवासी अटौर ने दर्ज कराई है कि तीन दिन पहले लालू और अरुण ने कूड़ा उठाने को लेकर आशु को धमकी दी थी कि अगर उसने उनके कहने से कूड़ा नहीं उठाया तो उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को वह आशु के साथ बाइक पर गाजियाबाद जा रहा था। रास्ते में पीर के पास गांव के ही लालू और अरुण मिले, जिन्होंने उनकी बाइक रुकवाई और मारपीट की। आशु के पेट में सुआं घोंप दिया।

इस संबंध में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। रविवार को काफी तादाद में लोग सिहानी गेट कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।


एसएचओ ने बताया कि बिना तहरीर दिए एफआईआर कैसे दर्ज होती। शनिवार को इन्होंने तहरीर ही नहीं दी थी। रविवार को तहरीर दी तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed