{"_id":"d4497b863d4adfbccfb36f83ff751525","slug":"the-young-man-madec-obscene-gestures-to-the-nursing-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने नर्सिंग की छात्रा से की अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने नर्सिंग की छात्रा से की अश्लील हरकत
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 27 Nov 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में एक युवक ने नर्सिंग की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। छात्रा का आरोप है कि युवक ने उसके सामने बम फोड़ा जिससे उसकी आंख में चोट लग गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को सेक्टर-55 थाने में 18 वर्षीय एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि वह नर्सिंग का कोर्स कर रही है।
विज्ञापन
17 नवंबर की शाम को वह किसी काम से बाजार जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान रास्ते में सेक्टर-55 निवासी पंकज ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
युवती का यह भी आरोप है कि पंकज ने उसके सामने बम फोड़ा जो उसकी दाहिनी आंख में लगा और उसकी आंख में चोट आ गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।