फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The woman was murdered after being pressured to marry, the accused was arrested.

Delhi NCR News: शादी का दबाव बनाने पर की थी युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
शादी का दबाव बनाने पर की थी युवती की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन

-लाहौरी गेट थाना पुलिस ने आरोपी डीयू के छात्र को दबोचा, आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद कर दी थी युवती की हत्या, बाद में आरोपी हो गया था फरार
-टीम ने आरोपी को टेक्लिकल सर्विलांस की मदद से हरियाणा के चरखी दादरी इलाके से दबोचा, पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार की, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तरी जिला पुलिस ने लाहौरी गेट स्थित होटल प्रिंस में 24 वर्षीय युवती की गला घोंटकर हत्या करने की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के मामले युवती के प्रेमी अभिषेक तिवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि युवती अब शादी का दबाव बना रही थी। परेशान होकर आरोपी ने बुधवार को युवती को चर्च मिशन रोड के होटल में बुलाया। वहां आरोपी ने पहले युवती से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में कहासुनी के बाद युवती का गला घोंट दिया। शाम के समय वह कमरे को बाहर से लॉक करने के बाद फरार हो गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि आरोपी अभिषेक तिवारी को हरियाणा के दादरी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पूर्वी दिल्ली के शाहदरा का रहने वाला है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती चांदनी चौक की एक निजी फर्म में काम करती थी। अभिषेक की करीब दो साल पहले युवती से दोस्ती हुई थी। आरोपी डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। इस बीच वह चांदनी चौक की एक दुकान में अकाउंटेंट के रूप में काम करता था। पीड़िता वह पास में ही एक अन्य फर्म में नौकरी करती थी। दो साल पहले वह एक मित्र के जरिये से पीड़िता से मिला। दोस्ती के बाद दोनों में नजदीकी प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed