फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The woman taught the lessons to auto driver on obscene gesture, tweeted Photo.

छेड़खानी करने पर ऑटो वाले को सिखाया सबक, ट्वीट किया फोटो

Sun, 24 Jan 2016 11:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jan 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
The woman taught the lessons to auto driver on obscene gesture, tweeted Photo.

एक महिला ने अपने साथ हुई छेड़खानी की शिकायत दिल्ली पुलिस को ट्वीट कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने चालक और ऑटो का फोटो ट्वीट किया था। पुलिस ने ऑटो नंबर के जरिये आरोपी को नांगलोई से दबोचा।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला नोएडा की रहने वाली है। वह 21 जनवरी को अपनी कार से आईआईटी के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान एक ऑटो ने उसकी कार में टक्कर मार दी।

ट्वीट के बाद हुई गिरफ्तारी

The woman taught the lessons to auto driver on obscene gesture, tweeted Photo.

इस पर महिला ने ऑटो चालक को टक्कर मारने की बात कही, तो चालक उससे बदतमीजी करने लगा और अश्लील इशारे भी किए।

इसके बाद महिला की कार में फिर से टक्कर मार कर फरार हो गया। इसी बीच महिला ने अपने मोबाइल से आरोपी चालक और उसके ऑटो का फोटो खींचकर दिल्ली पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर दिया।

पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नांगलोई में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने ऑटो के नंबर के जरिये चालक शिव विहार निवासी शाबिर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed