{"_id":"89c747391eb8a58155959513cf9be4bd","slug":"the-woman-set-herself-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद नगर में महिला ने खुद को आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद नगर में महिला ने खुद को आग लगाई
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Wed, 07 May 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
शहीद नगर स्थित ट्रांसफार्मर वाली गली में एक महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने कमरे से धुआं उठता देख दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस में तैनात गुरमीत शहीद नगर ट्रांसफार्मर वाली गली में अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर में उनकी मां सुखविंदर के अलावा पत्नी इंद्रजीत कौर, बेटी रूबल और बेटा लवी व अवनीत भी रहते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर को सभी ने साथ खाना खाया। इसके बाद पत्नी इंद्रजीत अपने कमरे में आराम करने चली गई। कुछ देर बाद कमरे से चीख सुनाई दी। सभी कमरे की ओर दौड़े तो अंदर से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन
दरवाजा तोड़कर गुरमीत अंदर दाखिल हुए और इंद्रजीत पर पानी डालकर आग बुझाई। तुरंत इंद्रजीत को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।