फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The woman's filthy act, husband improved

सीसीटीवी में महिला गंदी हरकत करते हुए हुई कैद

Wed, 30 Dec 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 30 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
The woman's filthy act, husband improved

कपड़े की दुकान पर बुधवार को सामान चोरी करते हुए एक महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक ने उसके पति को फुटेज दिखाई। इसके बाद उसने चोरी का सामान वापस किया।

विज्ञापन


जारचा कस्बे में एक महिला दो बच्चों के साथ सामान लेने पहुंची। बस स्टैंड के पास सचिन की कपड़े की दुकान है। दुकान में ग्राहकों की अधिक भीड़ थी।

इसी दौरान महिला ने एक जींस, एक जोड़ी जूते, एक गर्म सूट चोरी कर लिया। चोरी की वारदात दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने काउंटर से सामान हटा देखा तो कैमरे की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन


फुटेज में महिला चोरी करते दिखी। दुकानदार उसके घर पहुंचा, मगर महिला ने चोरी करने से इनकार कर दिया। करीब एक घंटे तक महिला ने ड्रामा किया।

इस पर व्यापारी उसके पति को अपने साथ दुकान पर ले गया और फुटेज दिखाई। इसके बाद पति ने चोरी किया सामान घर से लाकर व्यापारी को लौटाया। दुकानदार ने इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed