फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The woman imposed charges of fraud on Unitech builder.

महिला ने यूनिटेक बिल्डर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Sat, 04 Jul 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 04 Jul 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
The woman imposed charges of fraud on Unitech builder.

यूनिटेक बिल्डर के खिलाफ एक और धोखाधड़ी की शिकायत की गई है। इस बार एनआरआई महिला ने बिल्डर पर फ्लैट देने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मामले की शिकायत हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) के मुख्य प्रशासक कार्यालय में की गई है। हुडा प्रशासक अनीता यादव से बिल्डर की स्टेटस रिपोर्ट मागी गई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि करीब दो साल पूर्व उसने बिल्डर के सेक्टर-70 में बन रहे प्रोजेक्ट में निवेश किया था।

उस समय बिल्डर कंपनी ने निवेशक महिला को कहा था कि दिसंबर 2014 तक फ्लैट का कब्जा दे दिया जाएगा। लेकिन अभी तक फ्लैट नहीं दिया गया है।

महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने स्तर पर इसकी जांच की तो पता चला कि अभी तक साइट पर निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हुआ है।

जबकि बिल्डर कंपनी फ्लैट डेवलपमेंट के नाम पर लाखों रुपये ले चुकी है। हुडा मुख्य प्रशासक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसी एक शिकायत मिली है।

जिसे लेकर गुड़गांव हुडा प्रशासक अनीता यादव से बिल्डर कंपनी के कंस्ट्रक्शन और प्रोजेक्ट से जुड़ी एक स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है। बिल्डर के खिलाफ पहले भी कईं शिकायतें आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed