{"_id":"03f79a1bdea9181bc5895e8cd71c700c","slug":"the-woman-died-of-suspected-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में स्वाइन फ्लू से संदिग्ध महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में स्वाइन फ्लू से संदिग्ध महिला ने तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में स्वाइन फ्लू से संदिग्ध महिला ने दम तोड़ दिया। निजी लैब ने महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की थी। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, 48 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में परिजनों ने भर्ती किया था।
विज्ञापन
मरीज को दिल्ली रेफर किया जाना था लेकिन उनकी हालत काफी गंभीर थी। वहीं, जिला मलेरिया अधिकारी फूल सिंह का कहना है कि अस्पताल से जानकारी मांगी जाएगी।
उधर, सेक्टर-50 स्थित नियो अस्पताल में भर्ती रहे दो रोगियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनको दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल और एम्स में रेफर कर दिया गया है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि करीब 37 वर्षीय एक रोगी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है, जबकि दूसरा 25 वर्षीय नोएडा निवासी है। जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. एचएम लवानिया ने बताया कि एम्स के एक डॉक्टर ने भी लार का नमूना दिया है। उनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
डॉक्टरों और स्टाफ को दी जाएगी टेमी फ्लू
सीएमओ डॉ. आरके गर्ग ने बताया कि मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर उसके संपर्क में रहने वाले डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को एहतियातन टेमी फ्लू दवा दी जाएगी। मरीज के संपर्क में रहने वाले किसी भी व्यक्ति में यदि स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं और जांच के लिए उसने लार का नमूना दिया है तो उसे भी टेमी फ्लू दवा दी जाएगी।
विज्ञापन