फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The woman complained of electricity beaten by SSO

बिजली की शिकायत करने गई महिला को एसएसओ ने पीटा

Sun, 22 Jun 2014 11:55 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 22 Jun 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
The woman complained of electricity beaten by SSO

बिजली की शिकायत करने पहुंची एक महिला को एसएसओ ने बाल पकड़कर बुरी तरह पीटा। इस पर महिला के साथ पहुंचे अन्य लोगों ने हंगामा कर दिया और एसएसओ की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


पिटाई से गुस्साए बिजलीकर्मियों ने नंदग्राम की बिजली ठप कर दी। करीब पांच घंटे चले हंगामे में बाद में पुलिस की मौजूदगी में एसएसओ ने महिला के पैर छूकर माफी मांगी तो मामला रफादफा कर दिया गया।
विज्ञापन


दीनदयालपुरी की गली नंबर-16 में रहने वाली आशा ठाकुर चार अन्य महिलाओं और एक युवक सोनू के साथ सुबह करीब आठ बजे बिजली की समस्या को लेकर सब-स्टेशन पर पहुंची थी। उन्होंने स्टेशन पर तैनात एसएसओ टारजन को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि टारजन ने शिकायत का कागज जमीन पर फेंक दिया। महिला ने जेई से बात कराने को कहा तो टारजन ने भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। एक युवक सोनू ने विरोध किया तो एसएसओ ने उससे मारपीट शुरू कर दी।

आशा का आरोप है कि उसने बीच-बचाव किया तो एसएसओ ने उसके बाल पकड़कर टेबल पर गिरा दिया और थप्पड़ मारे। इसके बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा, उन्होंने हंगामा कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस एसएसओ और लोगों को थाने ले आई। उधर, बिजली कर्मचारियों ने सोनू पर एसएसओ की पिटाई का आरोप लगाया और विरोध में पूरे नंदग्राम क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद कर दी।


गुस्साए कर्मचारियों ने पटेल नगर स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद नंदग्राम के अधिशासी अभियंता अजय अग्रवाल, एसडीओ और जेई नंदग्राम चौकी पहुंचे और सोनू के खिलाफ तहरीर लिखकर दी।

महिला की ओर से भी तहरीर दी गई थी। हालांकि बाद में एसएसओ टारजन ने महिला के पैर छूकर माफी मांगी तो मामला दोनों ओर से रफा-दफा हो गया।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि आवेश में हुए इस विवाद को खत्म कराकर कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिए गए। बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed