फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The woman caught Chen Snatcher, fired while firing

महिला ने बदमाशों के छुड़ाए छक्के, बदमाश पकड़ा तो फायर कर भागा, घटना CCTV में कैद

Thu, 27 Jul 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 27 Jul 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
The woman caught Chen Snatcher, fired while firing
फाइल
गाजियाबाद के अशोक नगर निवासी शैलेंद्र चंद्र गोयल की पत्नी आशा की बहादुरी ने बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए। मालीवाड़ा चौराहे पर बाइक सवार दो लुटेरों ने उनसे चेन लूटने की कोशिश की। 
विज्ञापन


महिला ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्हें फायरिंग कर भागना पड़ा। बहादुरी दिखाने वाली आशा, पूर्व मेयर दमयंती गोयल की देवरानी हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शैलेश चंद्र गोयल का घड़ियों का कारोबार है। उनकी पत्नी आशा बुधवार शाम पुराना बस अड्डा के पास सब्जी मंडी में खरीदारी कर रोड की दूसरी ओर खड़ी कार की ओर बढ़ रही थीं। इसी बीच मालीवाड़ा चौराहे के बीचोबीच पुराना बस अड्डा की ओर से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से चेन लूटने की कोशिश की लेकिन आशा ने बहादुरी दिखाते हुए बाइक पर पीछे बैठे बदमाश की शर्ट पकड़ ली और उसे बाइक से नीचे गिराने की कोशिश करने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बदमाश ने पिस्टल निकाल ली और आशा पर फायर कर दिया। खुद को बचाने के दौरान आशा के  हाथ से बदमाश की शर्ट छूट गई और बदमाश बाइक लहराते हुए भाग निकले। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। बहादुरी दिखाने वाली महिला को सम्मानित किया जाएगा।

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश, जल्द पकड़ने का दावा
एसओ विनोद पांडेय ने बताया कि स्नैचिंग के दौरान बदमाश की शर्ट भी फट गई थी। वहीं, चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक बदमाश की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।


लोग मदद करते तो पकड़ लेती बदमाश : आशा
आशा ने बताया कि घटना के दौरान एक बार बदमाश उनकी पकड़ से निकल गया था मगर जैसे ही बाइक दोबारा रुकी उन्होंने उसे फिर पकड़ लिया। इस दौरान उन्होंने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। अगर लोग उनकी मदद करते तो बदमाश पकड़ा जा सकता था। आशा ने बताया कि कई साल पहले भी बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed