फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The weather will remain pleasant till the weekend, showers will keep falling intermittently

Delhi NCR News: वीकेंड तक खुशनुमा रहेगा मौसम, रुक-रुककर पड़ती रहेंगी फुहारें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
तामपान कम होने से मिलेगी राहत, उमस करेगी परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में मौसम अगले छह दिन तक सुहावना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में इस हफ्ते रुक-रुक कर फुहारें पड़ती रहेंगी। इस बीच एक दिन झमाझम बारिश का भी अनुमान है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के नीचे या उसके आसपास बने रहने का अनुमान है।

विभाग का कहना है कि 19 और 20 जुलाई को 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद 21 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री जबकि 22 और 23 जुलाई को यह 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते दिल्ली में गर्मी ज्यादा नहीं बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, उमस परेशान कर सकती है। वहीं, बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दिन में तेज धूप खिली लेकिन बादलों का आना-जाना लगा रहा पर बारिश नहीं हुई। हालांकि, एक-दो इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 66 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed