{"_id":"391071144bf23b2c43902878b3d9ee50","slug":"the-weather-today-is-worse-3-days-cloudy-cloud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बिगड़ सकता है मौसम, 3 दिन छाए रहेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बिगड़ सकता है मौसम, 3 दिन छाए रहेंगे बादल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 28 Feb 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेषज्ञों के अनुसार मौसम अब फिर खराब होगा। तीन दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। सोमवार तक तापमान में गिरावट रहेगी और वेस्ट यूपी में कई जगह ओले भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन
दो दिन साफ रहने के बाद मौसम के फिर खराब होने की आशंका बन गई है। पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मौसम फिर खराब हो सकता है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आसमान पर बादल छाए रहेंगे। रात में इनकेघने होने और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है।
रविवार और सोमवार को वेस्ट यूपी-दिल्ली के कुछ क्षेत्रों मे हल्की से भारी तक बारिश हो सकती है। कई जगह ओलावृष्टि भी हो सकती है।
इससे तापमान में गिरावट आएगी। सोमवार दोपहर बाद से मौसम साफ होने की उम्मीद है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से कई क्षेत्रों में मौसम सर्द हो सकता है।...
विज्ञापन