फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The weather became pleasant due to the effect of western disturbance, rain along with strong winds

Delhi NCR News: पश्चिमी विक्षोभ का असर, तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
- मौसम विभाग के अनुसार, रविवार शाम 5:30 बजे तक 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। बीते काफी दिनों से लोग गर्मी से परेशान थे। दिन का पारा लगातार 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ था, लेकिन रविवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के बीच हुई बूंदाबांदी ने मौसम को खुशनुमा कर दिया। यह दौर सुबह 10 बजे तक जारी रहा। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार शाम 5:30 बजे तक 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को इस बारिश का मुख्य कारण बताया है। साथ ही, मध्य पाकिस्तान और पंजाब-हरियाणा के सटे इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण भी विकसित हुआ है, जिससे बादलों की आवाजाही बनी रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 80 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 43 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 29.4, आया नगर में 28.5, लोधी रोड में 28.4 और पालम में 27.8 अधिकतम पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। शाम के समय, गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 मार्च को दिल्ली में दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। वहीं, सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मार्च को बारिश और तेज हवाएं

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भी 18 मार्च को मौसम बदल जाएगा। 18 मार्च को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 19, 20, 21 मार्च को दिल्ली एनसीआर में बारिश नहीं होगी। लेकिन 19 और 20 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दिल्ली में 21 मार्च को हवा की गति थोड़ी कम रहेगी। दिल्ली में 18 मार्च को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री जबकि 19 मार्च को इसके 30-32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 20 मार्च को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और 21 मार्च को इसके 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed