{"_id":"5846dded4f1c1bf959448afa","slug":"the-walls-also-will-give-the-message-of-gita","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब दीवारें भी देंगी गीता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दीवारें भी देंगी गीता का संदेश
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:32 AM IST
सार
गुरुग्राम समेत अन्य जिलों में दिखेगा महाभारत के युद्ध का चित्रण
मुंबई से बुलाए गए हैं चित्रकार
विज्ञापन
दीवार पर गीता संदेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाभारत की नगरी कुरुक्षेत्र से प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती का आगाज कर दिया है, मगर प्रदेश की भाजपा सरकार इसे केवल एक जगह और दायरे में सीमित नहीं रखना चाहती है। लोगों तक गीता का ज्ञान और श्रीकृष्ण का उपदेश जन-जन तक पहुंचाने का बड़ा अभियान शुरू कर दिया है।
अब प्रदेश की दीवारें गीता का संदेश लोगों को देंगी। इसके लिए साइबर सिटी में दीवारों पर रंग-रोगन कर महाभारत का चित्रण शुरू कर दिया है। इन पर श्लोक लिखवाए जाएंगे। सत्ता में आने से पहले ही भाजपा के एजेंडे में गीता शामिल रही है।
गीता का संदेश पहुंचाने के लिए पिछले वर्ष पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू किया गया था। इस बार फिर बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज कुरुक्षेत्र में 6 दिसंबर से किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में 8 से 10 दिसंबर तक गीता महोत्सव मनाने का फरमान प्रदेश सरकार ने दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से सभी नगर निगम को अपने-अपने क्षेत्र की दीवारों पर गीता का संदेश पहुंचाने का आदेश दिया गया है। प्रशासनिक अमला अब उपदेश को आमजन तक पहुंचाने में जुट गया है। साइबर सिटी की दीवारों पर सुदर्शन चक्र के साथ गीता का संदेश लिखने के लिए मुंबई से चित्रकारों को बुलाया गया है।

दीवारों पर श्रीकृष्ण युद्ध से पहले अर्जुन को संदेश देते दिखेंगे
दीवार पर चित्रकारी करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए करीब 30 लाख रुपये का बजट अलग-अलग मद में दिया गया है। दीवारों पर श्रीकृष्ण युद्ध से पहले अर्जुन को संदेश देते दिखेंगे, तो अभिमन्यु चक्रव्यूह को भेदने की तैयारी दीवारों पर मिलेगी। कौरव व पांडवों के बीच युद्ध का चित्रण भी होगा।
हरियाणा के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि हरियाणा की गौरव गाथा का जिक्र बिना महाभारत काल के अधूरा है। दीवार लेखन के जरिये गो-संरक्षण और गाय पालन के साथ डेयरी और पशुपालन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। चित्रण के जरिये गो-संरक्षण एवं संवर्धन कानून और गोसेवा व पशुपालकों के लिए बनाए गए कानून का भी बखान होगा।