फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The vehicle will run on the lines of Delhi NCR

एनसीआर में दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेंगे वाहन

Mon, 07 Dec 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 07 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
The vehicle will run on the lines of Delhi NCR

परिवहन विभाग एनसीआर में भी दिल्ली के समान वाहन संचालन नीति लागू कर सकता है। दिल्ली में नई नीति लागू होने के बाद से एनसीआर के अफसरों ने भी विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भी एनसीआर में नई नीति लागू कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इससे दिल्ली में व्यवस्था लागू करने में मदद मिलेगी।

दिल्ली में एक जनवरी से शुरू होने जा रही वाहन संचालन नीति को एनसीआर में भी लागू किया जा सकता है। एआरटीओ केपी गुप्ता का कहना है कि एनसीआर की ज्यादातर परिवहन नीतियां दिल्ली के समान हैं।
विज्ञापन


एनसीआर में लागू होने पर ही दिल्ली में नई नीतियों को प्रभावी तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी।

पहले दिल्ली में स्कीम का परीक्षण हो जानें दें, उसके बाद एनसीआर में इसको अपनाने के लिए शासन से मंजूरी ली जाएगी।

दिल्ली के परिवहन विभाग के अफसरों ने भी लखनऊ में अफसरों को रिपोर्ट भेजी है। उसकेआधार पर भी गाजियाबाद में विकल्प तलाशे जा रहे हैं।

प्रदूषण रोकने की कवायद
दिल्ली-एनसीआर में दिनोंदिन भयावह होते जा रहे प्रदूषण पर लगाम लाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार वाहनों की संख्या नियंत्रित करने की कवायद में लगी है।

इसी के तहत वाहन संचालन की नई नीति लागू की जा रही है। इस नीति में वाहनों का संचालन सम और विषम नंबरों के आधार पर होगा।

दिल्ली की वाहन संचालन स्कीम से आफत में आएगा गाजियाबाद
गाजियाबाद से रोजाना सैकड़ों लोग अपने वाहनों से दिल्ली आवागमन करते हैं। दिल्ली में सर्विस करने वाले हजारों लोग गाजियाबाद में रहते हें।

दिल्ली में नई परिवहन नीति लागू होने से गाजियाबाद केलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ये अपने वाहनों से रोजाना दिल्ली का सफर नहीं कर सकेंगे। ऐसे में पब्लिक वाहन या कार पूल सिस्टम से ही दिल्ली का सफर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने वाहनों से दूसरे नंबर की पुरानी कार खरीदने की तैयारी
दिल्ली आवागमन करने वालों ने दूसरे वाहन की भी तलाश शुरू कर दी है। कार सेल-परचेज का काम कर रहे राजकुमार सिंह राजा ने बताया कि अपनी कार से दूसरी श्रेणी में आने वाली कार तलाशी जा रही हैं।


दिल्ली रोजाना आने-जाने वाले पुरानी कारों की तलाश कर रहे हैं, जिससे रोजाना कार से आवागमन संभव हो सके। एआरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता ने बताया कि जिन वाहन चालकों ने अपने वाहन बिक्री कर दिए हैं, वह तत्काल आरसी ट्रांसफर करा दें।

ऐसा न करने पर वाहन का चालान उनके घर पर पहुंच सकता है। परेशानी से बचने के लिए वाहन की आरसी तत्काल ट्रांसफर करा दें।
...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed