{"_id":"34aa75f78235cf3559756f86c2183a1d","slug":"the-trick-was-to-be-married-on-the-run-after-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद हो गया था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद हो गया था फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के डाबड़ी इलाके में पिछले साल 22 वर्षीय डीयू की छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत ने भगोड़ा करार दिया था और दिल्ली पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को दुष्कर्म के वांछित आरोपी हरेंदर कुमार (24) के एम्स के पास आने की सूचना मिली थी। आरोपी वहां अपने दोस्त से मिलने आया था।
विज्ञापन
स्पेशल सेल की टीम ने वहां से आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि हरेंदर कुमार ने वसंत कुंज स्थित एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट से कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया है। पीड़िता उसके पड़ोस में रहती है। आरोपी ने उससे दोस्ती करने के बाद उसे शादी का झांसा दिया और एक दिन उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।
विज्ञापन