फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The thief was caught on CCTV, was doing crime in daylight

CCTV में कैद हुआ चोर, दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

Tue, 12 Jan 2016 07:02 AM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 07:02 AM IST
विज्ञापन
The thief was caught on CCTV, was doing crime in daylight

सेक्टर-47 के पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े एक घर में चोरी हो गई। चोर की करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इस मामले में शिकायत के दो दिन बाद सोमवार को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


आईटी कंपनी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर राहुल गोस्वामी अपने दोस्त तुषार के साथ सेक्टर-47 के ए ब्लॉक में किराये पर रहते हैं।

मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले तुषार सेक्टर-58 की कंपनी में काम करते हैं। राहुल ने बताया कि देर रात तक टीवी पर मूवी देखने के बाद वह दूसरे कमरे में सोने चले गए थे।

विज्ञापन

चोर बड़े आराम से एलईडी टीवी उठाए लिए जा रहा है

The thief was caught on CCTV, was doing crime in daylight

शनिवार सुबह उन्हें तुषार ने जगाकर बताया कि मेन गेट खुला हुआ है और घर में रखा एलईडी टीवी और लैपटॉप नहीं है। दोनों तुषार के ही थे। मेन गेट के अलावा दूसरे दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ नहीं हुआ था।


मामले की सूचना सेक्टर-49 थाने में की गई। सेक्टर के मेन गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर बड़े आराम से एलईडी टीवी खुलेआम कंधे पर उठाए लिए जा रहा है।

जबकि गेट पर सुरक्षा गार्ड भी तैनात थे और गेट के बाहर पुलिस पीसीआर भी खड़ी थी। लेकिन गार्डों ने चोर को नहीं टोका। मामले की पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed