फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The technology will strengthen IIT Delhi 'Lifeline'

आईआईटी की तकनीक से मजबूत होगी दिल्ली की ‘लाइफ लाइन’

Mon, 19 Jan 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला/गाजियाबाद
अमर उजाला/गाजियाबाद Updated Mon, 19 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
The technology will strengthen IIT Delhi 'Lifeline'

दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी मुरादनगर-दिल्ली गंगाजल पाइप लाइन की रिपेयरिंग की तकनीक का फैसला अब दिल्ली आईआईटी के इंजीनियर करेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले रुड़की आईआईटी के इंजीनियर और एनसीसीबीएम (नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटीरियल) के एक्सपर्ट पाइप लाइन की जांच कर रिपेयरिंग का सुझाव दिल्ली जल बोर्ड को दे चुके हैं।

पाइपलाइन के केयर टेकर यूपी जल निगम ने जांच रिपोर्ट जल बोर्ड को भेजी थी। अब दिल्ली आईआईटी के इंजीनियरों की टीम इससे बेहतर तकनीक के सुझाव पर सहमति दे सकते हैं।
विज्ञापन


200 क्यूसेक  क्षमता वाली मुरादनगर-गोकुलपुरी गंगाजल लाइन 30 साल की मियाद पूरी कर चुकी है और अंदर से जर्जर हो चुकी है।

करीब दो साल पूर्व गंगनहर क्लोजर के दौरान जल निगम ने लाइन की जांच इंजीनियरों से कराई थी। इसके बाद बल्लभगढ़ स्थित एसीसीबीएम के एक्सपर्ट ने लाइन की जांच कर लाइन के अंदर पीयू (पॉली यूरेथिन) कोटिंग और जीआरपी रैपिंग कराने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक इस तकनीक से रिपेयरिंग कराने के बाद पाइप लाइन की लाइफ करीब 10 से 15 साल बढ़ जाएगी। इस तकनीक से रिपेयरिंग पर करीब 175 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


एक दूसरे संस्थान ने स्ट्रक्चरल लाइनर तकनीक पर मरम्मत कराने की संस्तुति की थी। इस तकनीक से पाइप लाइन की लाइफ 40 से 50 साल बढ़ जाने का दावा किया जा रहा है। इस तकनीक पर करीब 400 करोड़ रुपया खर्च होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed