फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The team will look, now your apartment will secure

ये टीम रखेगी नजर, अब सुरक्षित होगा आपका फ्लैट

Mon, 07 Sep 2015 12:55 AM IST
अरविंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा
अरविंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 07 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
The team will look, now your apartment will secure

शहर में बन रहे बिल्डिंगों के फ्लैट अब ज्यादा सुरक्षित होंगे। दरअसल सेक्टर-45 में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने के बाद हाईराइज बिल्डिंगों की गुणवत्ता पर प्राधिकरण की नींद टूटी है। आईआईटी प्रोफेसरों की मदद से इन बिल्डिंगों की गुणवत्ता परखने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हाईराइज बिल्डिंगों की लचर गुणवत्ता को लेकर आए दिन सवाल उठते रहे हैं। खासकर फ्लैटों के मामले में काफी शिकायतें प्राधिकरण को मिल चुकी हैं। कंस्ट्रक्शन मैटेरियल हो या फिर फिनिशंग वर्क, सबसे सस्ता सामान लगाने की जुगत में रहते हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कई बिल्डरों की हाईराइज बिल्डिंग में खराब गुणवत्ता की पोल खुल चुकी है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो चल चुके हैं।
विज्ञापन


नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन और नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ऑनर्स एंड मेंबर्स एसोसिएशन सहित कई संगठन इसकी शिकायत नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से पहले भी कर चुके हैं, मगर प्राधिकरणों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बार यही जवाब मिला कि गुणवत्ता जांचने के लिए विशेषज्ञों की कोई टीम प्राधिकरण के पास नहीं है। कंपलीशन देते समय प्राधिकरण कर्मी ही औपचारिकता पूरी कर लेते हैं। मगर हाल ही में सेक्टर-45 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिर गया। हादसे में इंजीनियर सहित दो लोग जख्मी हो गए, तब जाकर गुणवत्ता पर प्राधिकरण का ध्यान गया है।

दो दिन पहले नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण ने समीक्षा बैठक की, जिसमें बिल्डरों की बिल्डिंग की गुणवत्ता जांचने का निर्णय लिया गया। यह तय हुआ, कि आईआईटी दिल्ली या रुड़की के सेवानिवृत्त प्रोफेसर की निगरानी में कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी समय-समय पर गुणवत्ता जांचने का काम करेगी।


नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर नोएडा में भी इसी कमेटी से जांच कराई जा सकती है। इसका खर्च भी बिल्डरों पर ही डालने की तैयारी है। चेयरमैन ने इस कमेटी का बहुत जल्द गठन करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed