फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The sun is harsh, the mild winter is gone, and the mercury is expected to cross 31 degrees in a week.

Delhi NCR News: सूरज के तेवर कड़े, गायब हुई गुलाबी सर्दी, एक सप्ताह में पारे के 31 डिग्री पार के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
-सोमवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
विज्ञापन

-मार्च में ही अप्रैल-मई की गर्मी का अहसास इस सप्ताह होगा

-सर्दी की विदाई समय से पहले होगी, आमतौर पर मार्च के शुरुआत तक हल्की ठंड रहती है



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आमतौर पर मार्च की शुरुआत तक मौसम में हल्की ठंड रहती है। इस बार बारिश कम होने और मौसम के शुष्क रहने के कारण सर्दी की विदाई समय से पहले होने के संकेत मिल रहे हैं। जिस तरह से फरवरी में ही पारा 30 डिग्री से ऊपर चल रहा है उससे आने वाले सप्ताह में सूरज के तेवर और कड़े होंगे। इससे पारा 31 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। इस कारण से फरवरी-मार्च में ही अप्रैल-मई से गर्मी का अहसास होगा।

दिल्ली में बीते चार दिन से दिन में तेज धूप तपिश का अहसास करा रही है, और सुबह-शाम हल्की सर्दी गायब सी है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के पार है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस फरवरी का तीसरा सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 17 फरवरी को अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अब एक मार्च तक लगातार तापमान में इजाफा होगा। 26 फरवरी तक तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं 27 फरवरी से 1 मार्च तक अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह तक कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आ रहा। इस कारण से मैदानी इलाकों में कोई बड़ी मौसमी गतिविधि नहीं होगी। एक सप्ताह तक तेज धूप खिली रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि 25 व 26 फरवरी को दिन के समय 15-25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed