फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The style of gifting on Karwa Chauth has changed

Delhi NCR News: करवा चौथ पर गिफ्ट का अंदाज बदला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
स्मार्टवॉच, ईयरबड्स से पर्सनलाइज्ड गिफ्ट तक की बढ़ी मांग
विज्ञापन

सनी सिंह
नई दिल्ली। करवा चौथ पर चांद का इंतजार और व्रत की परंपरा वही है, लेकिन प्यार जताने का अंदाज बदल रहा है। बाजार में साड़ी, सूट, चूड़ी, मेहंदी और ज्वेलरी की खरीदारी के साथ युवा कपल अब स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, हेडफोन, परफ्यूम, वॉलेट, पर्स और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट भी तलाश रहे हैं।
बाजार में साड़ी, चूड़ी, मेहंदी और ज्वेलरी की मांग अब भी अहम हिस्सा है। बदलाव यह है कि इनके साथ आधुनिक और उपयोगी गिफ्ट के विकल्प भी जुड़ गए हैं। युवा कपल के लिए गिफ्ट की कीमत से ज्यादा उसमें छिपी पसंद और व्यक्तिगत जुड़ाव मायने रखता है। वे ऐसे तोहफे पसंद कर रहे हैं, जिनका इस्तेमाल सिर्फ त्योहार के दिन नहीं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में किया जा सके।
विज्ञापन

गिफ्ट चुनने में सोशल मीडिया भी युवाओं के लिए बड़ा जरिया बन रहा है। कई युवा पहले ऑनलाइन गिफ्ट के आइडिया देखते हैं और फिर बाजार में अपनी पसंद का सामान तलाशते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले लोग-

ज्वेलरी खूबसूरत है, लेकिन अगर पत्नी को गैजेट पसंद है तो उसके चेहरे की खुशी उसी में मिलेगी, नहीं तो घर में रहना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए गिफ्ट अपनी पसंद का नहीं, पार्टनर की पसंद का होना चाहिए।

— विवेक
पहले करवा चौथ की शॉपिंग में साड़ी और ज्वेलरी मिलना तय होती थी, अब गिफ्ट की लिस्ट में महिला पार्टनर की चलती है।
— किरण
पहले लोग भारी आभूषण को तरजीह देते थे, लेकिन इस बार करवा चौथ पर हल्के आभूषणों की मांग बढ़ गई है। — प्रदीप खंडेलवाल, व्यापारी
इस बार ग्राहक करवा चौथ पर इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने आ रहे हैं, जबकि पहले इलेक्ट्रॉनिक सामान की दीपावली पर लोग ज्यादा खरीदारी करते थे।
— महिंदर अग्रवाल, व्यापारी
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट भी युवाओं के बीच पसंद किए जा रहे हैं। कपल फोटो वाले फ्रेम, नाम या खास तारीख लिखे गिफ्ट और यादों से जुड़े आइटम की मांग पहले की तुलना में बढ़ गई है।
— हरबिंदर सिंह व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed