फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Single-window clearance for Durga Puja and Chhath

Delhi NCR News: दुर्गा पूजा-छठ के लिए सिंगल विंडो से मिलेगी अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
15 अक्तूबर से शुरू होगी छठ की प्रक्रिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दुर्गा पूजा और छठ पूजा के बड़े आयोजनों के लिए इस बार अनुमति, सुरक्षा और सुविधाएं सिंगल विंडो से मिलेंगी। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को तैयारियों को लेकर अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्था के निर्देश दिए। छठ पूजा के लिए 15 अक्तूबर से सिंगल क्लियरेंस विंडो शुरू होगी, जबकि दुर्गा पूजा आयोजकों को भी सिंगल विंडो से जरूरी एनओसी और अनुमति समय पर देने को कहा गया है।
दुर्गा पूजा के पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और स्कैनर पर्याप्त संख्या में लगाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम को अपने-अपने जिलों में तैयारियों की नियमित निगरानी करनी होगी। विसर्जन के लिए कृत्रिम या अस्थायी तालाब और टैंक तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए 15 अक्तूबर से सिंगल क्लियरेंस विंडो की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके जरिये विभिन्न विभागों से जुड़ी अनुमतियों को एक जगह से आगे बढ़ाया जाएगा। घाटों और आयोजन स्थलों पर पीने का पानी, चिकित्सा सहायता, एंबुलेंस, अग्निशमन, मोबाइल शौचालय, सफाई, फॉगिंग और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था होगी। कपिल मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष पहले से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे और सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed