{"_id":"6ac3bbe665eecf7f84071b44","slug":"surgery-for-neeraj-the-du-student-injured-in-the-satya-niketan-accident-will-take-place-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157983-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सत्य निकेतन हादसे में घायल डीयू छात्र नीरज की आज होगी सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सत्य निकेतन हादसे में घायल डीयू छात्र नीरज की आज होगी सर्जरी
विज्ञापन
- छह ऑपरेशन और त्वचा ग्राफ्टिंग के बाद आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट, पिता को बेटे के फिर चलने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सत्य निकेतन हादसे में गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय डीयू छात्र नीरज बावा की मंगलवार को एम्स ट्रॉमा सेंटर में सर्जरी की जाएगी। छात्र को शनिवार को आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया गया था। छात्र की हालत में पहले से सुधार है। मगर, नीरज के शरीर के नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा है।
अभी तक छात्र की छह सर्जरी और पीठ पर त्वचा की ग्राफ्टिंग की जा चुकी है। जम्मू के कठुआ निवासी नीरज बावा मोतीलाल नेहरू कॉलेज का छात्र है। छह सितंबर को पीजी इमारत के ढहने से वह मलबे में दब गया था। छात्र ने अपने दोस्तों को लाइव लोकेशन भेजकर मदद की गुहार लगाई थी। उसके बाद छात्र को मलबे से बाहर निकाला जा सका था।
इस हादसे में नीरज को दायीं जांघ, पीठ और दोनों जांघों के बीच के हिस्से में गंभीर चोट आई थी। डॉक्टरों के अनुसार मंगलवार को एक और सर्जरी की जाएगी। जांघों के बीच के हिस्से की ग्राफ्ट होगी।