फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The strike destroyed the electric power system, angry villagers put the jam

हड़ताल के चलते बिजली व्यवस्था चौपट, नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 01 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 01 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चौपट हो गई है। क्षेत्र के 14 कृषि फीडरों की बिजली पूरी तरह ठप है। शहरी फीडर भी प्रभावित है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट छा गया है।

विज्ञापन


बिजली आपूर्ति की व्यवस्था गड़बड़ाने का कारण बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से जोड़कर देखा जा रहा है।बिजली नहीं मिलने से पानी की समस्या भी बनी हुई है। बिजली की समस्या से परेशान निजामपुर के नाराज ग्रामीणों ने  गुरूवार को तावडू-भिवाड़ी सड़क को अवरूद्व कर दिया। एचएचओ जयप्रकाश ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाकर करीबन आधे घंटे बाद जाम को खुलवा दिया।
विज्ञापन


जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे वाहन चालकों के साथ साथ राहगीरों को परेशानी से जूझना पड़ा। निजामपुर के ग्रामीणों ने बताया की बिजली की खराबी के कारण ग्रामीण पेयजल को तरस रहे है। बुधवार से बिजली व्यवस्था ठप है। पशुओं को भी समय पर पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। रोजे की हालत में महिलाएं पानी के लिए भटक रहीं है। रमजान के महीनें में प्रयाप्त बिजली पानी नहीं मिल रहा है। इससे परेशान होकर ग्रामीणों को जाम लगाने के लिए विवश होना पड़ा है। बता दे की बिजली कर्मचारी गत बुधवार से दो दिन की हड़ताल पर है।

जिसके कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था गड़बडा गई है। क्षेत्र के कई कृषि फीडर हड़ताल के पहले दिन से ही खराब है, जो चल रहे थे, वह भी बीति रात्रि व गुरूवार की सुबह खराब हो गए। इस समय क्षेत्र के 14 कृषि फीडरों के साथ साथ शहरी फीडर की बिजली प्रभावित है। इसके कारण क्षेत्र में बिजली की विकट स्थिति पैदा हो गई।

बिजली नहीं आने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कस्बे के बावला रोड़ पटेल नगर निवासी हामिद , मुबीन, रूकमुदीन, केशव हाजी जियान मौ0 आदि ने बताया की उनके वार्ड नंबर आठ में बुधवार 10 बजे से बिजली नहीं है। जिसके कारण वार्डवासियों को भारी परेशानी हो रही है।


उन्होंने बताया की कस्बे के कुछ हिस्सों की बिजली बुधवार से ही बाधित थी है। गुरूवार 12 बजे के बाद पूरे शहर की बिजली बाधित चल रहीं है। बिजली गड़बड़ाने से शहर में हा हा कार मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed