फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The smart card will meet freedom fighter.

स्मार्ट कार्ड पर सफर करेंगे स्वतंत्रता सेनानी

Sun, 31 Jan 2016 01:45 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
The smart card will meet freedom fighter.
स्वतंत्रता सेनानी और उनकी पत्नी अब स्मार्ट कार्ड से रोडवेज बसों में सफर कर सकेंगे। उन्हें रोडवेज बसों में हर बार यात्रा के दौरान परिचय पत्र नहीं दिखाना होगा।
विज्ञापन


इतना नहीं स्मार्ट कार्डधारकों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। एसी बसों में वे घर बैठे ही सीट बुक करा सकेंगे।

परिवहन निगम ने गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर जिलों के स्वतंत्रता सेनानियों का डाटा जिला प्रशासन से मांगा है। उनके नामों की सूची मिलने के बाद परिवहन निगम के कर्मचारी उनके घरों पर जाएंगे और स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी अर्द्धांगिनी के फोटो, आयु आदि का ब्यौरा जुटाएंगे।
विज्ञापन


यह ब्यौरा लखनऊ भेजा जाएगा, वहां से उनके स्मार्ट कार्ड बनाकर जारी किए जाएंगे। रोडवेज एआरएम अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि स्मार्ट कार्ड बनने के बाद स्वतंत्रता सेनानियों और उनकी पत्नी को परिचय पत्र साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। स्मार्ट कार्ड धारकों को परिवहन निगम द्वारा सफर के दौरान पानी की बोतल मुफ्त दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद रीजन के तीनों जिलों में बनेंगे स्मार्ट कार्डः गाजियाबाद रीजन के हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद में 39 स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। हालांकि अधिकांश स्वतंत्रता सेनानियों का निधन हो चुका है।

ऐसे में उनकी पत्नियों को यह सुविधा मिलेगी। गाजियाबाद और हापुड़ में 16-16 स्वतंत्रता सेनानियों के स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। बुलंदशहर में 7 स्वतंत्रता सेनानी स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे।

होली से पहले रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी नई बसें
रोडवेज का सफर और आसान होगा। यात्रियों को बसों की कमी के चलते परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेंगी। गाजियाबाद रीजन के गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर जिलों को जल्द ही 150 से ज्यादा नई बसें मिलेंगी।

नई बसें मिलने के बाद परिवहन निगम अपनी पुरानी जर्जर बसों को बेड़े से बाहर कर देगा। परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक नई बसें मिलने की प्रक्रिया मार्च महीने में होली से पहले शुरू हो जाएगी।


गाजियाबाद डिपो के एआरएम अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि यूपी के लिए 978 बसों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गाजियाबाद रीजन को 150 से ज्यादा बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed