फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The sky is burning like a furnace, the temperature reached 42.8 degrees, relief rain will occur from 27th to 29th.

Delhi NCR News: आसमान की आग से तप रही भट्ठी, 42.8 डिग्री पहुंचा तापमान, 27 से 29 तक होगी राहत की बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
-तीन साल का रिकॉर्ड टूटा, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार
विज्ञापन

-अधिकतम तापमान 42.8 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

-16 अप्रैल के बाद से ही तापमान 40 के पार चल रहा है, बीते तीन दिन से गर्मी रिकॉर्ड बना रही है

-27 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच बारिश, हवा, आंधी के संकेत

-शुक्रवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में गर्मी ने अप्रैल से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है और लोगों का हाल बेहाल है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अप्रैल में सर्वाधिक तापमान के साथ तीन साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। इससे पहले शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच कर रिकॉर्ड तोड़ा था, यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था। हालांकि 27 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दौरान हल्की बारिश, तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना जताई है।
वहीं दिल्ली लू की चपेट में भी आ गई है। शुक्रवार को लू चलने के बाद शनिवार को भी दिन भर लू चली। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया। इस कारण सुबह से ही लोगों के लिए कुछ मिनट भी बाहर रहना मुश्किल रहा। तापमान चाहे 42 डिग्री से ऊपर रहा हो, लेकिन वह महसूस इससे अधिक हुआ। वहीं लू तभी मानी जाती है जब तापमान चालीस डिग्री से ऊपर और सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री ज्यादा हो। शुक्रवार को कुछ ही इलाके लू की चपेट में रहे थे। मौसम विभाग ने रविवार को भी लू चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


तापमान की बात की जाए तो 16 अप्रैल से ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 17 अप्रैल को तो तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि 22 अप्रैल को 40.7, 23 अप्रैल को 41.7 डिग्री, 24 अप्रैल को तापमान 41.9 डिग्री दर्ज हुआ था। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया था वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की माने तो अभी रविवार को भी लू और गर्मी परेशान करेगी। इस दौरान तापमान 42-44 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि 27 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दौरान हल्की बारिश, तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना जताई गई है। 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री, 28 अप्रैल को 40-42 डिग्री, 29 अप्रैल को 39-41 डिग्री, 30 अप्रैल को 38 से 40 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article