{"_id":"aa636c2eb367aa29cdf9ba9925bc3025","slug":"the-silver-memorial-cricket-tournament-champion-hari-academy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिसिंह एकेडमी ने जीता रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिसिंह एकेडमी ने जीता रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में चल रहे रजत मित्तल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2015 पर हरिसिंह क्रिकेट एकेडमी ने कब्जा जमाया। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में हरि सिंह एकेडमी ने उदयभान क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मनोज डागर, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज वरुण सिंह और सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर का खिताब अंकित चौधरी ने हासिल किया। टॉस जीतकर हरिसिंह एकेडमी ने पहले श्रेत्ररक्षण का फैसला किया।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए उदयभान एकेडमी ने 30 ओवरों में सात विकेट खोकर 271 रन बनाए। बल्लेबाज शिवम चौहान ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। गेंदबाज अंकित चौधरी ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
बाद में खेलने उतरी हरिसिंह एकेडमी ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाज रोहित चौधरी ने नाबाद 52 रन की पारी खेली।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजीव मित्तल, संस्था अध्यक्ष एसबी सिंह व जगत प्रकाश शर्मा ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।