फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The shooters were waiting for Vishal Berry since 8 o'clock, Deepak Nandal, who was sitting abroad, was giving instructions on the call.

Delhi NCR News: विशाल बेरी का 8 बजे से इंतजार कर रहे थे शूटर, विदेश में बैठा दीपक नांदल कॉल पर दे रहा था निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
सुशांत लोक ए ब्लॉक में बृहस्पतिवार देर रात लगभग साढ़े 10 बजे हुई मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर के चार शूटर
विज्ञापन


काले रंग की स्कॉर्पियो को सैर कर रहे लोगों ने देखकर संदिग्ध मान पुलिस को की थी कॉल
सुशांत लोक ए ब्लॉक में विशाल बेरी के घर के पास कार का पता चला तो क्राइम ब्रांच टीमों ने 3 तरफ से घेरा शूटरों को


सोनू यादव
गुरुग्राम। सुशांत लोक ए ब्लॉक में बृहस्पतिवार देर रात लगभग साढ़े 10 बजे क्राइम ब्रांच और गैंगस्टर दीपक नांदल के शूटराें के बीच मुठभेड़ हुई। काले रंग की स्कॉर्पियो सवार 5 शूटर यहां रहने वाले बिजनेसमैन विशाल बेरी के घर के बाहर रात लगभग 8 बजे ही पहुंच गए थे। इस दौरान विदेश में बैठा दीपक नांदल उन्हें वर्च्यूअल कॉल पर निर्देश दे रहा था। सभी शूटर यहां विशाल बेरी के घर आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दीपक नांदल ने भी विशाल बेरी को कॉल करने का प्रयास किया था।

रात लगभग 8 बजे से काले रंग की खड़ी स्कॉर्पियो कार और उसमें सवार 5 युवकों को इस तरह गली में खड़े देखकर सैर कर रहे कुछ लोगों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर यही सूचना दी कि काले रंग की संदिग्ध कार में 5 युवक सवार हैं। कार की नंबर प्लेट पर भी टेप चिपकी हुई थी। अपराध शाखा सेक्टर-40, 17 और 39 की टीमें पहले से ही अलर्ट पर थी कि दीपक नांदल गैंग कोई वारदात कर सकता है। पुलिस को जब ये पता लगा कि सुशांत लोक ए ब्लॉक में एक लोकेशन पर कार खड़ी है तो उन्हें समझ आ गया कि वहां तो विशाल बेरी का घर है जिसे 10 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए विदेश से गैंगस्टर दीपक नांदल धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


वीडियो बनाओ, गोलियां चलाओ
क्राइम ब्रांच की तीनों टीमें अलग-अलग दिशा से इस साइट पर पहुंची। टीमों के पैदल यहां से चुपचाप आता देखकर स्कॉर्पियो में बैठे शूटरों को शक हो गया। उन्होंने नांदल से संपर्क कर इस बारे में बताया तो नांदल ने निर्देश दिया कि वीडियो बनाओ, गोलियां चलाओ और वहां से निकलो। इतना सुनते ही कार की अगली सीट से 1 और पिछली सीट से 2 शूटर उतरे और हथियारों से विशाल बेरी के घर की ओर गोलियां चलाने लगे। तभी पुलिस हरकत में आई और तुरंत आगे बढ़कर आरोपियों को रुकने को कहा। तब तक शूटर लगभग 30 गोलियां चला चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखकर शूटरों ने पुलिस पर भी गोलियां चलाना शुरू किया। स्कॉर्पियो की चालक सीट पर बैठे बदमाश ने सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच इंचार्ज एसआई मोहित की टीम पर गोलियां चलाने लगा। एक गोली सिपाही मंजीत के दाहिने कंधे पर जा लगी। स्कॉर्पियो की पिछली सीट पर बैठे दूसरे बदमाश ने भी गोली चलाई, जो सिपाही शमशेर के पेट में लगी। स्कॉर्पियो कार के चालक की दूसरी साइड खड़े बदमाश की गोली एएसआई सुनील कुमार के दाएं पैर में लगी।

तीन पुलिसकर्मियों को गोली लगते ही बाकी की टीमों ने जवाबी फायरिंग शुरू की। इसमें स्कॉर्पियो कार की चालक सीट पर बैठे आरोपी को एसआई मोहित की, पिछली सीट वाले आरोपी को प्रधान सिपाही इंद्रजीत की, कंडक्टर साइड वाले आरोपी को एसआई अरुण कुमार की और गाड़ी के पीछे छिपे चौथे आरोपी पर फायरिंग की। पांचवां बदमाश भागते हुए गोलियां चलाने लगा तो एसआई ललित ने उस पर गोली चलाई और वो गिर गया।
किराए की स्कॉर्पियो कार लेकर आए थे बदमाश
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि बदमाश काले रंग की स्कॉर्पियों किराये पर लेकर आए थे। रोहतक से 8 जुलाई को ये कार किराये पर ली गई थी। दीपक नांदल के निर्देश पर फायरिंग करने व वारदात की वीडियो बनाकर भेजने के लिए सभी गुरुग्राम पहुंचे। वारदात के दौरान विशाल बेरी घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी व परिचित घर पर थे। विशाल बेरी देर रात लगभग साढ़े 11 बजे घर पर पहुंचे। तब तक एनकाउंटर हो चुका था। कारोबारी के घर के बाहर एहतियात के तौर पर दस पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया और घर पर रहने की सलाह दी गई है।


दीपक नांदल, पांच शूटर व अन्य अज्ञात पर दर्ज की गई प्राथमिकी
मामले में शुक्रवार सुबह डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सेक्टर-40 अपराध शाखा इंचार्ज एसआई ललित के बयान पर ये प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसमें गैंगस्टर दीपक नांदल के अलावा वारदात में शामिल रहे 5 शूटरों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी अन्य अज्ञात के खिलाफ भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed