{"_id":"58a1e00b4f1c1b5933d84cc3","slug":"the-sharp-shooter-was-the-rld-mla-sudesh-sharma-of-modinagar-firing-at-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शार्प शूटर ने की थी मोदीनगर के आरएलडी विधायक सुदेश शर्मा के दफ्तर पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस शार्प शूटर ने की थी मोदीनगर के आरएलडी विधायक सुदेश शर्मा के दफ्तर पर फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 14 Feb 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
sharp shooter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर के आरएलडी विधायक सुदेश शर्मा के कार्यालय पर फायरिंग का आरोपी आशू (26) रविवार को बिसरख पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पसौंडा, बागपत निवासी आशू पर गाजियाबाद के साहिबाबाद और इंदिरापुरम थाने में लूट, हत्या के प्रयास समेत 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी राहुल जाट गैंग का शार्प शूटर बताया गया।
विज्ञापन
बिसरख थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इटैड़ा गोलचक्कर के पास आशू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 30 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन, चार कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि उसने साथी रहीम के साथ मिलकर मौजूदा आरएलडी विधायक और प्रत्याशी सुदेश शर्मा को फोन कर धमकी दी और 9 फरवरी को उनके कार्यालय पर गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन
आशू ने बताया कि गैंग का सरगना राहुल जाट मोदी नगर में शुगर मिल में अपने आदमी को ठेकेदारी दिलाना चाहता था, जबकि विधायक के जानकार को यह ठेका मिल गया था। इससे नाराज होकर राहुल ने यह हमला करवाया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बता दें कि गैंग के सरगना राहुल जाट पर वर्ष 2010 में मोदीनगर में होमगार्ड के प्लाटून कमांडर की हत्या का आरोप है। वर्ष 2013-14 में राहुल ने नरेंद्र तोमरी की हत्या कर दी थी, जिसके बाद से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम है। हालांकि, अभी वह पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गैंग के सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।