फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The second most polluted city in the country, Greater Noida, Delhi has 306 air quality.

देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेटर नोएडा, दिल्ली में 306 रही वायु गुणवत्ता 

Fri, 23 Oct 2020 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Oct 2020 05:18 AM IST
सार

  • आज और कल सुधार के नहीं हैं आसार

विज्ञापन
The second most polluted city in the country, Greater Noida, Delhi has 306 air quality.
स्मॉग की चादर... - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार सुबह से दोपहर तक स्मॉग की घनी चादर छाई रही। इससे लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की परेशानी हुई। ग्रेटर नोएडा एक बार फिर देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 328 दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा में एक्यूआई 308 दर्ज किया गया। हवा चलने के कारण पिछले चार दिन तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा में सुधार हुआ था, लेकिन बृहस्पतिवार को फिर पहले जैसे हालात हो गए। 

विज्ञापन


दिल्ली में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 306 दर्ज किया गया। इस सीजन में अब तक दूसरी बार गुणवत्ता बेहद खराब हुई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉर कास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में हवा की गुणवत्ता का स्तर बेहद खराब रहेगा। इसके बाद हवा की चाल बढ़ने से सुधार आ सकता है। 
विज्ञापन


सफर का आकलन है कि सुबह तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब स्तर में रही। दिन चढ़ने के साथ सतह पर चलने वाली हवाओं की चाल थम गई। इससे धीरे-धीरे हवा और खराब होती गई। सुबह 11 बजे एक्यूआई 250 के स्तर से बढ़कर दोपहर दो बजे तक 280 पर पहुंच गया और शाम छह बजे तक एक्यूआई 306 दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसमी दशाओं की वजह से अभी प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अनुमान है कि 23 व 24 अक्तूबर को दिल्ली की हवा बेहद खराब स्तर में बनी रहने का अंदेशा है।

कहां कितना रहा एक्यूआई
बागपत           331 
ग्रेटर नोएडा      328 
गाजियाबाद       318 
फरीदाबाद        315
नोएडा            308 
दिल्ली            306

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed