फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The second day was also jammed expressway, people are upset

दूसरे दिन भी जाम रहा एक्सप्रेस-वे, लोग रहे परेशान

Sun, 09 Oct 2016 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 09 Oct 2016 02:13 PM IST
विज्ञापन
The second day was also jammed expressway, people are upset
जाम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर लगातार दूसरे दिन भी जाम रहा। शनिवार को यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लगने के बाद भी खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर ट्रैफिक सिग्लन फ्री कर नहीं निकाला गया।  
विज्ञापन


इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। जाम करीब दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम सात बजे तक लगा रहा। आम तौर पर शनिवार को हाइवे पर ट्रैफिक कम रहता है। मगर जाम लगने से दिक्कत बढ़ गई।
विज्ञापन


दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर टोल से लेकर गांव खेड़कीदौला व नरसिंहपुर तक वाहनों का करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं दूसरी ओर हाईवे पर टोल लेकर वाटिका-शिकोहपुर फ्लाईओवर पर जाम लगा रहा। शनिवार दोपहर बाद 2 बजे जाम शिकोहपुर फ्लाईओवर पार कर रामपुरा गांव तक पहुंच गया। 

जिससे जाम के कारण चार-पांच किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाटिका फ्लाईओवर पर एंबुलेंस फंसी रही। जबकि प्रशासन की गाड़ियां भी जाम में खड़ी रहीं। 

कई बार फोन करने पर भी टोल प्लाजा पर ट्रैफिक सिग्लन फ्री कर नहीं निकाला गया। जबकि एक से डेढ़ या दो किलोमीटर लंबा जाम लगने के कारण दोनों ओर ट्रैफिक फ्री कर छोड़ दिया जाता है। लेकिन शुक्रवार व शनिवार टोल टैक्स पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
 
आईएमटी चौक पर जाम
आईएमटी मानेसर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा नहीं होने से हाईवे सर्विस लाईन पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। आईएमटी चौक पर दोनों ओर जाम के कारण हाईवे पर कई किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। आईएमटी फ्लाईओवर सर्विस लाइन में गड्ढे होने के कारण जाम मानेसर लेकर नखडौला तक पहुंच गया। 


जाम में वाहन रेंगकर चले। वहीं जयुपर की तरफ आईएमटी चौक से लेकर मानेसर गांव, बस स्टैंड, एनएसजी व पहाड़ी घाटी तक वाहनों की लाइनें लगी रहीं। 

मानेसर गांव में दोनों ओर हाईवे सर्विस लाईन निर्माण नहीं होने से दिक्कत झेलनी पड़ रही है। मानेसर बस अड्डे पर टैंपू हाईवे पर ही खड़े रहते हैं। जिससे जाम को बढ़ावा मिल रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed