फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Sangh taught the country the lessons of service, discipline and unity - Vijendra Gupta

संघ ने देश को सेवा, अनुशासन और एकता का पाठ पढ़ाया : विजेंद्र गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित संघ के 100 वर्ष कार्यक्रम में बोले विधानसभा अध्यक्ष
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आरएसएस की सौ वर्षीय यात्रा ने देश को सेवा, अनुशासन और एकता का पाठ पढ़ाया। संघ ने सिखाया कि आत्मबोध, परिवार की जिम्मेदारी, सामाजिक सद्भाव और सामूहिक कर्तव्य से राष्ट्र आगे बढ़ता है। ये बातें दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहीं। वह बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित संघ के 100 वर्ष कार्यक्रम में बोल रहे थे।


उन्होंने कहा कि नागपुर से 1925 में शुरू हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा ने देश में सेवा, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना की मजबूत नींव तैयार की है। संघ की सौ साल की कहानी केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि राष्ट्र जागरण, सामाजिक एकता और सकारात्मक बदलाव का इतिहास है। आज संघ दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी इन्द्रेश कुमार, हिन्दुस्थान समाचार सहकारी समिति के अध्यक्ष अरविंद भालचंद्र मार्डिकर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय और इस्कॉन बेंगलुरु के उपाध्यक्ष भरतर्षभ दास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article