{"_id":"a520e5fee2f0f64dfe2df63e595f79ba","slug":"the-same-day-ba-examination-of-bcom-student-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन बीए-बीकॉम का एग्जाम, छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही दिन बीए-बीकॉम का एग्जाम, छात्र परेशान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 04 Apr 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएस यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस बार जो एग्जाम शेड्यूल जारी किया है उससे कॉलेज प्रशासन के साथ छात्र भी परेशान हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक बीए व बीकॉम के 30 अप्रैल, 2 मई और 7 मई को होने वाले एग्जाम में छात्रों की संख्या काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
एसडी डिग्री कॉलेज ने इस संबंध में लिखित में इसकी शिकायत यूनिवर्सिटी से की है पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीसीएस यूनिवर्सिटी के मैन एग्जाम जब भी होते हैं तब बीकॉम व बीए के पेपर को अलग-अलग दिन रखा जाता है। क्योंकि सबसे ज्यादा छात्र संख्या इन्हीं दोनों कोर्स में होती है।
विज्ञापन
एसडी डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डा. सुशील कुमार ने बताया कि इस बार डेटशीट में काफी उलटा पलटा है। बीकॉम व बीए कोर्स के पेपर एक दिन और एक शिफ्ट में कर दिए गए हैं। जिससे परेशानी काफी बढ़ गई है। 30 अप्रैल को पहली शिफ्ट में बीकॉम फर्स्ट इयर का सी-104 और बीए का ए-133 कोड का पेपर है।
विज्ञापन
इसी दिन दूसरी शिफ्ट में बीकॉम सेकंड इयर का सी-204 व बीए सेकंड इयर ए-233 का पेपर होगा। 2 मई को बीए फर्स्ट इयर का ए-138 व बीकॉम फर्स्ट इयर का सी-105 पेपर होगा।
इसी प्रकार 7 मई को बीकॉम सेकंड इयर में सी-206 व बीए सेकंड इयर में ए-010 पेपर कोड का पेपर होना है। इन सभी पेपरों में छात्र संख्या इतनी ज्यादा है कि कॉलेज को व्यवस्था करना भारी पड़ेगा। संभावना है कि परेशान होकर छात्र हंगामा भी कर दें।